उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया जनता दर्शन
जनता की समस्याओं का किया जाए त्वरित गति से निस्तारण
-केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊः 04 जनवरी 2021
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को  निर्देश दिए हैं कि जनता की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करें। श्री मौर्य ने निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण होना चाहिए। ताकि किसी फरियादी को बार-बार किसी कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उपमुख्यमंत्री  आज लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रदेश के दूरदराज जिलों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। तत्पश्चात संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का समाधान  करने के निर्देश दिए।
श्री मौर्य ने जनता से सीधे रू-ब-रू होते हुये उनकी समस्याएं न केवल सुनी, बल्कि उन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। दूर-दूर से आए हुए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी समस्या के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने