गिरजा शंकर गुप्ता
अम्बेडकरनगर 30 जनवरी 2021। जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी अमर पाल मौर्य के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। ज्ञात हो कि प्रदेश नेतृत्व ने पिछले दिनों अमरपाल मौर्य को अवध क्षेत्र के प्रभारी का दायित्व सौंपा। इसके बाद उनके द्वारा इस जिले का दौरा कार्यक्रम घोषित हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू की। शनिवार को जैसे ही अवध क्षेत्र के प्रभारी जिले में प्रवेश किए, सीमा यादव नगर में अवध क्षेत्र के उपाध्यक्षशिव नायक वर्मा के नेतृत्व में संतोष सिंह (बब्लू), वरिष्ठ नेता दुर्गा प्रसाद तिवारी, राम शब्द वर्मा, मनोज मिश्र, सदाराम वर्मा, जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, राणा रणधीर सिंह, मनोज मौर्य, शिवकुमार साहू, दिलीप कुमार, शुभम दुबे, अजय, अरुण शुक्ला के अलावा अन्य नेताओं ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अवध क्षेत्र के प्रभारी के वाहन को जगह जगह रोककर माला पहनाया। समाचार लिखे जाने तक जिला मुख्यालय व अन्य स्थानों पर माला लिए कार्यकर्ता जगह-जगह स्वागत के इंतजार में नजर आए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने