अम्बेडकर नगर ÷ व्यक्ति में नहीं संगठन में ही शक्ति है।संगठित होकर समर्पण भाव से कोई भी कार्य करने से सफलता निसंदेह रुप से प्राप्त होता है। संगठन सर्व शक्तिशाली है।संगठन जिस भी प्रत्याशी को तय कर देगा उसी प्रत्याशी को पूरी ईमानदारी और मेहनत से जीत दिलाने का कार्य हम सबको करना है।    उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने बसखारी मण्डल के जिला पंचायत वार्ड बसखारी मध्य के मण्डल पदाधिकारी,जिला पंचायत वार्ड संयोजक, सेक्टर संयोजक,बूथ अध्यक्ष की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
          अम्बेडकर नगर जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए युद्ध स्तर पर चल रहे बैठक के क्रम में दूसरे दिन भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह ने भीटी द्वितीय और भीटी मध्य,सुमन पाण्डेय बसखारी उत्तरी,जिलामहामंत्री और पंचायत चुनाव के जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने बसखारी पश्चिमी,जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जलालपुर दक्षिणी,जलालपुर मध्य सुरेश कन्नौजिया ने राम नगर दक्षिणी,बाबा राम शब्द यादव ने अकबरपुर तृतीय और चतुर्थ,चंद्रिका प्रसाद ने जलालपुर पश्चिमी,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने अकबरपुर मध्य की बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी से जुट कर भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के निर्देशन और संगठन की अपेक्षा के अनुरूप कार्य करने का आवाहन पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से किया।
      जनपद में चल रहे बैठकों में प्रमुख रूप से जिला मंत्री विकास तिवारी,डाक्टर शिव पूजन वर्मा, डाक्टर कैलाश सिंह, मुनि जी फलाहारी,पंचायत चुनाव के अकबरपुर ब्लाक संयोजक गया प्रसाद वर्मा,राम नगर ब्लाक संयोजक पूर्व विधायक जय राम विमल,जलालपुर ब्लॉक संयोजक अशोक उपाध्याय,अच्चे लाल गुप्ता, जिला पंचायत वार्ड संयोजक आदित्य हृदय नारायण सिंह,अमरनाथ सिंह,आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश मौर्य,मंडल अध्यक्ष रणंजय सिंह,कुलदीप सिंह,दिनेश चौधरी,अभिषेक निषाद,राजेंद्र निषाद,रवि सिंह चौहान,मनोज मौर्य,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा,महामंत्री विनोद कुमार सोनी,सेक्टर संयोजक संतोष सिंह सोमवंशी,सेवा राम पाल,पवन कुमार सोनी,राम शकल मौर्य, आनन्द जायसवाल,गुलाब सिंह, विशाल गौतम,पारस नाथ चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने