बार और बेंच का उद्देश्य वादकारियों को न्याय दिलाना है। अनावश्यक हड़ताल से न्याय प्रणाली प्रभावित होती है। हम अपने उद्देश्य से भटक नहीं सकते। जो भी समस्या होगी बार और बेंच मिलकर हल करेंगे। ये बातें जिला जज ओमप्रकाश त्रिपाठी ने रविवार को बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि जिला जज ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार और प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) सुरेंद्र कुमार सेठ, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) राधेश्याम शर्मा, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) सुनील कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रबंध समिति के सदस्य अमित जायसवाल, पीपी सिंह सतेंद्रनाथ तिवारी, मनोज तिवारी व अनुज गौड़, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, धनंजय कुमार, धनंजय यादव, शिव कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार पांडेय और अनुराग बरनवाल ने शपथ ली। इस अवसर पर सेंट्रल बार के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, महामंत्री कन्हैया पटेल, पूर्व अध्यक्ष राधेमोहन त्रिपाठी, राधेश्याम चौबे, सौरभ श्रीवास्तव, प्रेमशंकर पांडेय, संजय सिंह दाड़ी, रामानन्द श्रीवास्तव, मोहन सिंह यादव, धीरेन्द्र नाथ शर्मा मौजूद थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने