*जिसने प्रभु की लीला समझ ली उसका जीवन सफल है-कथा ब्यास सुबोधानन्द*
🌎🌎🌎🌎🌎🌎🌎🌎🌎
कोंच(जालौन)- नगर के मोहल्ला गांधी नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में गोबर्धन लीला व भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का कथा वाचक ने सुनाई जिसमे में गोवर्धन पूजा प्रसंग हुआ महत्त्वपूर्ण रहा है। वृदांवन धाम के कथा व्यास सुबोधानन्द आचार्य ने कथा के पांचवे दिन गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया भगवान के नामकरण और पूतना वध के साथ माखनचोरी की लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध रहे। कथा व्यास ने कहा भगवान ने अपनी लीलाओं से संदेश दिया, जिसने प्रभु की लीला समझ ली उसका जीवन सफल है उन्होंने कहा कि प्रभु सभी पालन हार है। जब जीव धर्म का रक्षा करता है तब धर्म भी उस जीव का रक्षा करता है। अपने धर्म का रक्षा करना सनातन धर्म का रक्षा करना समस्त प्राणी का कर्तव्य है। इस दौरान पारीक्षित गुलाब देवी शर्मा हरि मोहन हिंगवासिया  राम जी नगाइच कोमल  प्रखर शर्मा डॉ0 योगेश शर्मा बृजेन्द्र मिश्रा देवेंद्र मिश्रा शिवम राजेश विभा आभा ग्या राठौर आदि महिलाओं पुरुषों ने भावगत कथा सुनकर भावविभोर हो गये।


जालौन से अनिल कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने