बलरामपुर। शनिवार को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोशिएशन बलरामपुर (उपजा) की जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक विशुनापुर कैम्प कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व संयोजक कमलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता की गई। बैठक में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आनन्द मिश्रा व महामंत्री राम कुमार मिश्रा ने पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का बीड़ा उठाया है।
उपजा बलरामपुर जिला यूनिट की पहली बैठक मे जिलाध्यक्ष व महामंत्री ने संगठन को मजबूत करने, सदस्यों की संख्या बढ़ाने, जनपद क़े बाकी तहसीलों मे संगठन क़े गठन को मजबूती देने की चर्चा की साथ ही तहसीलों प्रभारी बनाने के साथ-साथ  पदाधिकारियों को उनके लक्ष्य भी दिए गये। 
 
अखिलेश्वर तिवारी, सत्य प्रकाश शुक्ला, संजय तिवारी, अविनाश पाण्डेय को संरक्षक की भूमिका पर बल दिया गया है। उमेश चंद्र तिवारी, कन्हैयालाल यादव को उपाध्यक्ष तथा कृष्ण बिहारी गुप्ता, वेद प्रकाश मिश्रा, मो० आलम को मंत्री, भानू  प्रकाश तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। 
साथ ही उतरौला तहसील का प्रभार उपाध्यक्ष उमेश चन्द्र तिवारी, तुलसीपुर तहसील प्रभार मंत्री कृष्ण बिहारी गुप्ता, सदर तहसील का प्रभार मंत्री वेद प्रकाश मिश्रा को विस्तार और बेहतर संयोजन kए उद्देश्य से दिया गया। 
कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश तिवारी ने सदस्यता शुल्क सहित आय का लेखा प्रस्तुत किया।

अध्यक्ष आनन्द मिश्र ने आगामी फ़रवरी माह क़े प्रथम सप्ताह मे संगठन क़े शपथग्रहण के कार्यक्रम आयोजन का प्रस्ताव रखा। 
महामंत्री रामकुमार मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार व संरक्षक अखिलेश्वर तिवारी ने कार्य योजना प्रस्तुत किया। बैठक मे महेश त्रिपाठी, संतोष कुमार शुक्ल , संदीप सक्सेना, संतोष गुप्ता, नील मणि, प्रदीप कुमार मिश्रा  सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संतोष शुक्ल 
हिन्दी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने