नोएडा :

सेक्टर-14 ए स्थित चिल्ला बार्डर पर उस समय माहौल गर्म हो गया, जब भारतीय किसान यूनियन (भानु) राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह (पिता) और प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह (बेटा) में तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। आस पास खड़े किसान जब तक कुछ समझ पाते तब तक दोनों आवेश में आ गए। पिता-पुत्र के बीच बढ़ता तनाव देखकर कुछ किसानों ने हस्तक्षेप किया। राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष को खींचकर अलग-अलग स्थान पर ले गए। तब जाकर धरना स्थल पर शांति हो सकी। धरनास्थल पर पिता-पुत्र के बीच विवाद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। पता चला कि कुछ दिन पहले भारतीय किसान यूनियन (भानु) का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली आवास पर मुलाकात के लिए गया था। जब वापस आया तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) प्रमुख राकेश टिकैत ने टिप्पणी कर दी थी कि यह गुट तो बिक जाता है, इसलिए इन्हें संगठन से बाहर निकाला था। इसी बयान को लेकर जब कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष को छेड़ देता है, तो वह भड़क जाते हैं। धरनास्थल पर दूसरे संगठन को गाली देने लगते हैं। इसी को प्रदेश अध्यक्ष की ओर से रोकने का प्रयास किया जाता है। जिसके बाद तू-तू, मैं-मैं होने लगती है। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। अब प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष से यह कह रहे थे कि आंदोलन खत्म होने के बाद दोनों संगठनों के बैंक खातों की जांच हो जाएगी, पता लग जाएगा कि कौन बिका है। अभी किसान आंदोलन चल रहा है, इसलिए धरनास्थल पर इस प्रकार की बात करने का कोई औचित्य नहीं है, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बात को समझने को तैयार नहीं थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने