उतरौला(बलरामपुर)
केंद्र व राज्य की सरकार किसानों की आय को दोगुना करने का हर संभव प्रयास कर रही है। खेती में न्यूनतम लागत लगाकर अधिकतम मुनाफा मिले इसके लिए बीज, उपकरण पर सब्सिडी दी जा रही हैं। 
ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान कल्याण मेले को संबोधित करते भाजपा के विधान सभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने किसानों से अपील की कि वे सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं। बाल विकास के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मुख्य सेविका महजबीं बेगम ने किशोरियों, महिलाओं व बच्चों को कुपोषण से बचाने के तरीके बताए। कहा कि टीकाकरण कराने के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। बीडीओ दिव्या त्रिपाठी ने महिला समूहों को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। चिकित्सक डॉ. नसीरुद्दीन सिद्दीकी ने कोरोना संक्रमण से बचने के तरीकों के साथ कोविड 19 के टीके के बारे में बताते हुए कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सोम प्रकाश ने जैविक उर्वरकों का खेती में अधिक से अधिक उपयोग करने व रासायनिक खादों का कम उपयोग करने की सलाह दी। मेले में पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, विकास विभाग, गन्ना, स्वास्थ्य, कृषि विभाग समेत स्वयं सहायता समूहों ने प्रदर्शनी के स्टाल लगाए थे। 
एडीओ रणवीर सिंह, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक दुर्गा प्रसाद, डॉ.जुगल किशोर वर्मा, तकनीकी सहायक कृषि  अमित कुमार सिंह, राम सिंह वर्मा, अजय चौहान, राम दयाल यादव, जीवन लाल यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने