*भाकियू जनशक्ति के बने जिला मुख्य संगठन मंत्री मोहम्मद सिराज शाह* 

07-01-2021

 जरवल बहराइच। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं माननीय चन्द्र भान सिंह राष्ट्रीय मुख्य महासचिव के द्वारा जनपद बहराइच के जरवल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरचन्दा निवासी मोहम्मद सिराज शाह पुत्र श्री मोहम्मद सगीर शाह को भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति का जिला मुख्य संगठन मंत्री जनपद बहराइच उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया। 
 इनके मनोनयन पर संगठन के युवा प्रदेश महासचिव रजी़उद्दीन बच्छन, जिलाध्यक्ष बहराइच धरम चन्द्र महेश, जिला उपाध्यक्ष असलम चिश्ती, युवा जिला प्रवक्ता शादाब खान, युवा जिला संगठन मंत्री एहसान वारिस, युवा जिला सचिव शारिब अहमद, युवा तहसील अध्यक्ष कैसरगंज मो० आकिब शैख़, युवा ब्लॉक अध्यक्ष कैसरगंज मोहम्मद फखरुद्दीन उर्फ नूर शामी तथा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

तहसील कैसरगंज से रूप नारायण यादव की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने