मुरादाबाद उत्तर प्रदेश:  किसान यूनियन महाशक्ति से चार जिले के  पदाधिकारियों ने  दिया इस्तीफा*
  भारतीय किसान यूनियन के सम्मानित पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। भारतीयम किसान यूनियन भानू गुट के राष्ट्रीय मुख्य वरिष्ठ महामंत्री ठाकुर ओमवीर सिंह चौहान ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति संगठन अपना अस्तित्व खोते हुए अपनी कार्यशैली से भटक गया है तथा इसकेे विपरीत भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन पिछले 40 वर्षों से जमीनी स्तर पर किसानों तथा मजदूरों के हक़ के लिए लड़ रहा है। इसलिए  मुरादाबाद मंडल के भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि भारतीय किसान यूनियन भानू में सम्मिलित होकर किसान तथा मजदूरों के हक़ की लड़ाई लड़ेंगे। 
 इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारी क्रमशः मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद विक्की चौधरी, जिला अध्यक्ष मुरादाबाद मोहम्मद आकिल, जिला अध्यक्ष युवा, मुरादाबाद प्रदीप ठाकुर, तहसील अध्यक्ष मुरादाबाद विनीत सागर, मण्डल महामंत्री मुरादाबाद सतेन्द्र सिंह, मण्डल महासचिव मुरादाबाद विजय मौर्य, मण्डल महासचिव मुरादाबाद मोहन शर्मा, जिला सचिव मुरादाबाद राजीव चौहान, मण्डल मीडिया प्रभारी सोनू प्रजापति एवं प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने