ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष एक लाख 31 हजार की धनराशि
-ब्रजभूमि से सभी धर्मों के प्रमुखों ने दी सहयोग राशि 
मथुरा || अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि दिव्य- भव्य मंदिर निर्माण के लिए आज मथुरा में योगीराज श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से सामाजिक सद्भाव का संदेश प्रभावित हुआ। जब हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्म स्थलों के प्रमुख पदाधिकारियों ने एक साथ श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु के निवास पर अपनी-अपनी धनराशि का समर्पण किया। ईदगाह ट्रस्ट अध्यक्ष एवं गुरुद्वारा एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान ने भी राममंदिर के लिए दी सहयोग राशि।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान मथुरा के तत्वावधान में राम मंदिर के लिए निधि समर्पण का अभियान जारी है। अभियान के अंतर्गत शनिवार को राष्ट्रीय यूनियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष और बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट एवं स्पेशल डीजीपी पास्को श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट के छावनी परिषद क्षेत्र के हनुमान नगर  स्थित आशीर्वाद निवास पर सभी धर्मों के प्रमुख लोगों ने राष्ट्रीय स्वयं संघ एवं विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों को एक साथ राममंदिर निर्माण के लिए धनराशि समर्पण की, जिसमें  राष्ट्रीय यूनियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष और बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट की पत्नी स्पेशल डीजीपी पास्को श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट के द्वारा एक लाख 31 हजार की धनराशि विभाग प्रचारक गोविन्दजी, अभियान प्रमुख अमित जैन को समर्पित की। शाही मस्जिद ईदगाह ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रो. जेड़ हसन, मथुरा गुरुद्वारा के अध्यक्ष मलिक अरोड़ा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू पंडित, ईसाई समाज के ए.के. मसीह, सिंधी वैलफेयर फाउन्डेशन की एडवोकेट अनीता चावला एवं पत्रकार परवेज अहमद द्वारा राम मंदिर के लिए धनराशि समर्पित की गई। ईदगाह ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. जेड़ हसन ने कहा कि श्रीराम सबके हैं हमें उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। राजनैताओं को देश में रामराज्य लान का सतत प्रयास करना चाहिए, जिससे हम सबके बीच में से नफरत मिटे और भाई चारा बढ़े। जिससे विश्व में हमारा देश एकता की मिसाल व विश्व गुरू बने।  
हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुुर्वेदी ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि आज यहां सभी धर्मों के लोग एक मंच पर आए और श्रीराम मंदिर के लिए दिल खोलकर समर्पण किया। इससे सर्व समाज के समाने सामाजिक सद्भाव का संदेश इस कान्हा की नगरी से जाएगा। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने राम राष्ट्र के आदर्श हैं हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र को मजबूत करना चाहिए।
विभाग प्रचारक गोविन्दजी ने कहा कि सभी धर्मों के प्रमुख लोगों ने मंदिर के लिए जो धनराशि समर्पित की है इसने ब्रजभूमि से बड़ा संदेश दिया है। यह राम मंदिर भारत की शक्ति एकता और खण्डता का प्रतीक है। 
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर प्रचारक मयंक साधू, डा. कमल कौशिक, मदन मोहन श्रीवास्तव पार्षद, भाजपा नेता ठा. प्रकाश सिंह, महेश काजू, विजय पार्षद, अधिवक्ता परिषद के प्रमुख पूर्व बार के उपाध्यक्ष  एडीजीसी सिविल ब्रजेन्द्र वैदिक एडवोकेट, सीनियर एडवोकेट सुरेश शर्मा, सिविल के डीजीसी संजय गौड़, मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा, अनन्त सिंह, हरीश मुदगल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने