अम्बेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ आलापुर विधान सभा क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवां में प्रधान प्रतिनिधि और उनके भाई की हत्या पर शोक संवेदना प्रकट करने और कानून व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करने मृतकों के आवास पर पहुंच कर स्थिति और उसके सम्बंध में हो रहे कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
       भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और संगठन शोक संतप्त परिवार के साथ है । उन्होंने कहा कि हत्या में शामिल लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही के लिए उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस प्रशासन कार्य कर रही है।यह हत्याकांड बहुत ही गम्भीर और निंदनीय घटना है। इसमें कार्यवाही के लिए प्रदेश से लेकर जनपद स्तर तक के कानून व्यवस्था के जिम्मेंदार अधिकारी हर विंदु पर नजर डालें हुए हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी कर लिया जायेगा।
      भाजपा जिलाध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार को सरकार और संगठन के ओर से हर प्रकार की यथा संभव सहयोग का वादा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हत्या बहुत ही निन्दनीय घटना है हत्या को जातीय रूप नहीं दिया जाना चाहिए।
      भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के साथ उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,मण्डल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह,महेन्द्र प्रताप वर्मा,भगवान पांडेय,सुनील गुप्ता,राजाराम मौर्य,हरिदर्शन राजभर,भाजपा युवा नेता दीपक तिवारी,मण्डल महामंत्री गौरव दुबे,पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री कृष्ण भगवान पांडेय, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अम्बिका जायसवाल ने शोक संवेदना प्रकट किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने