*अयोध्या*
              श्री दीपक कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयपाल सिंह के निर्देशन व श्रीमान् सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री पलाश बंसल के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 09.01.2021 को उ0नि0 श्री रामप्रकाश सिंह प्रभारी चौकी नवीनमण्डी व उ0नि0 श्री हरिशंकर राय प्रभारी चौकी देवकाली थाना कोतवाली नगर मय पुलिस बल द्वारा मोहल्ला बूथ नं0 2 के पास से अभियुक्त अमित साहू पुत्र स्व0 गनेश साहू निवासी सरेठी दर्शन नगर थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर चोरी की दो अदद मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
 प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री नितीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 श्री रामप्रकाश सिंह प्रभारी चौकी नवीनमण्डी,श्री हरिशंकर राय चौकी प्रभारी देवकाली, हे0का0 हेमन्त सिंह, का0 विश्वदीपक तिवारी थाना को0नगर जनपद अयोध्या टीम द्वारा दिनांक 09.01.2021 को मुखबिर की सूचना के आधार पर बूथ नं0 2 से अभियुक्त अमित साहू पुत्र स्व0 गनेश साहू निवासी सरेठी दर्शन नगर थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त अभियुक्त के कब्जे से चोरी की दो अदद मोटरसाइकिल 1. UP42L9346 TVS 2. UP42S2868 TVS की बरामदगी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 16/21 धारा 379/411 भादवि0 एवं मु0अ0सं0 18/21 धारा 41/411 भादवि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. अमित साहू पुत्र स्व0 गनेश साहू निवासी सरेठी दर्शन नगर थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या                                              *बरामदगी का विवरण-*     
1. UP42L9346
2. UP42S2868
*गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी का नाम-*
1. उ0नि0 श्री  रामप्रकाश सिंह प्रभारी चौकी नवीनमण्डी, थाना को0नगर,अयोध्या
2. उ0नि0 श्री हरिशंकर राय प्रभारी चौकी देवकाली, थाना को0नगर,अयोध्या
3. हे0का0 हेमन्त सिंह, थाना को0नगर,अयोध्या
4. का0 विश्वदीपक तिवारी, थाना को0नगर,अयोध्या__अयोध्या ब्यूरो चीफ डा०ए०के०श्रीवास्तव

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने