धौरहरा सांसद, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का किया गया स्वागत 

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को दी नववर्ष की शुभकामना
बलरामपुर । धौरहरा सांसद भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रभारी उत्तराखण्ड रेखा वर्मा का जनपद आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,  मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, प्रदेश परिषद सदस्य अनूप चंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, राम दयाल यादव, मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, रमेश चन्द्र तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो विश्राम सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा दीप चंद्र जायसवाल, जिला कार्य समिति सदस्य आलोक रंजन, अंशुमान  शुक्ला, ज्ञानचंद्र सोनी, राम बहोरे वर्मा, अंटू गुप्ता, कमलेश प्रसाद गुप्ता, मनीष  त्रिपाठी आदि गणमान्य पदाधिकारियों , स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । बताते चले कि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा उतरौला के सादुल्लानगर में लौकिया महंत वीरेंद्र दास के यहाँ रामचरितमानस मानस पाठ पश्चात आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आई थी । जनपद आगमन पर जगह- जगह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया ।  
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बुके व अंगवस्त्र प्रदान कर धौरहरा सांसद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का प्रथम जनपद आगमन पर स्वागत किया व नववर्ष की शुभकामनाएं दी ।

आनन्द मिश्र 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने