कृषि विभाग के तत्वावधान में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत मेगा कैंप, कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन विकासखंड पहाड़ी में राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व ब्लाक रामनगर में विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 ब्लाक पहाडी में गोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए लागू किए तीन कानून हित में है। किसी के बहकावे में न आएं। शासकीय योजनाओं का लाभ उठाएं। भाजपा सरकार ने किसानों के हित में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी तथा राजापुर क्षेत्र के लिए यमुना नदी से नहर के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके साथ ही जनपद में हर घर नल योजना लागू की गई है। जिस का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला कृषि अधिकारी से पूरे क्षेत्र का आकलन कराया जा रहा है कि किस क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है। उसीके माध्यम से नहर का संचालन लागू कर कृषि के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेला के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने तकनीकी जानकारी दी है उसी आधार पर खेती करें। ताकि आय दोगुनी हो सके। उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती को बढ़ावा दिया जाए।
जैविक खाद का प्रयोग करें। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का भी लाभ लें। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि निदेशालय शेष नारायण दुबे, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, जिला उद्यान अधिकारी डॉ रमेश कुमार पाठक, खंड विकास अधिकारी पहाड़ी विपिन सिंह सहित संबंधित अधिकारी व किसान मौजूद रहे। इसी क्रम में ब्लाक रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने किसानों को संबोधित कर योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान डीसी मनरेगा दयाराम, बीडीओ रामनगर आशाराम सिंह सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व किसान मौजूद रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने