एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के आदि संस्थापक महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को(01जनवरी) हुआ। 
पहले दिन रंगोली, मेहंदी व आशुकविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
       समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ आर के सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्राचार्य डॉ सिंह ने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रथम दिन का कार्यक्रम सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। रंगोली व मेहंदी डॉ रेखा विश्वकर्मा व आशुकविता डॉ तारिक कबीर   के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। 
रंगोली के निर्णायक डॉ नीरजा शुक्ला, सीमा पाण्डेय व मणिका मिश्रा, मेहंदी के निर्णायक डॉ एस पी मिश्रा, डॉ नीरजा शुक्ला व सीमा सिन्हा तथा आशुकविता के निर्णायक डॉ चंद्रेश्वर पाण्डेय, अरुण प्रकाश पाण्डेय व विमल प्रकाश वर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया।

आनन्द मिश्र 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने