वाराणसी। रेल प्रशासन ने अधिकारियों, कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न जानकारियों के लिए एप शुरू किया है। ई-आफिस के तहत रेल कर्मचारी व्यक्तिगत समस्याओं के निदान के लिये ‘रेलवे इम्प्लाईज सेल्फ सर्विस या आरईएसएस एप का फायदा उठा सकते हैं। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें कर्मचारियों की सैलरी स्लिप, पीएफ, अवकाश, आयकर संबंधी विवरण, ऋण, एडवांस तथा सेवानिवृत्ति संबंधी लाभ की जानकारी रहेगी। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि यह एप विभिन्न खण्डों में सभी जानकारी उपलब्ध करा सकता है। बायोडाटा सेक्शन में व्यक्तिगत, नौकरी एवं वेतन से संबंधित विवरण हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने