अम्बेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र,क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने अम्बेडकर नगर प्रवास के दूसरे दिन भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा के साथ आलापुर विधान सभा क्षेत्र के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्लू पुर मजगवां में हुए दोहरे हत्या कांड के पीड़ित परिवार से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट करते हुए शासन से पीड़ित परिवार को सहायता और विशेष सुरक्षा की दृष्टि से पीड़ित परिवार को असलहा लाइसेंस दिलाए जाने के लिए जिला प्रशासन से वार्ता किया।आलापुर विधान दौरे के समय भाजपा जिलाध्यक्ष के अतिरिक्त पूर्व सांसद डाक्टर हरिओम पांडेय,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, भाजपा नेता के के मिश्र,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम शीला यादव, डाक्टर पूनम राय,पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय,राघव तिवारी,राजेंद्र सिंह पप्पू,अभय सिंह मोनू,राम विनय वर्मा शामिल रहे।
         क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र,महामंत्री नीरज वर्मा के आलापुर विधान सभा में प्रथम आगमन पर आरोपुर बाजार में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद,पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय,पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल,राम शब्द वर्मा, भाजपा नेता विवेक पाण्डेय,त्रिवेंद्रम जायसवाल, श्याम नाथ शुक्ल, राम शब्द वर्मा ने स्वागत किया।
        क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष के साथ आलापुर विधान सभा क्षेत्र के इंदईपुर बूथ संख्या 52 के बूथ कार्यकारिणी के साथ बैठक कर दलित बूथ अध्यक्ष विजय बहादुर के घर पर भोजन किया। प्रथम आगमन पर आरोपुर बाजार में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद,पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय,पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल,राम शब्द वर्मा,विवेक पाण्डेय,त्रिवेंद्रम जायसवाल ने स्वागत किया।भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने गिरैया बाजार में भाजपा नेत्री उपमा पाण्डेय के जन सम्पर्क कार्यालय का उद्घाटन किया।
        आलापुर विधान सभा दौरे के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह के संचालन में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में पंचायत चुनाव के वार्ड,ब्लाक संयोजक और मण्डल अध्यक्ष गण की सम्पन्न हुई बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कहा कि भाजपा के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय है। भाजपा के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण इस लिए भी हो गया है कि स्थानीय स्तर पर पंचायत समिति ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। हमें पंचायत चुनाव की महत्व को समझते हुए जनता में भाजपा सरकार और संगठन के जनहित और देश के अन्नदाता किसान हित में किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य आज से ही प्रारंभ कर दें।बैठक के आरम्भ में बैठक में अपेक्षित कार्यकर्ताओं से वृत्त प्राप्त किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पुरुषार्थ से भाजपा प्रत्याशी पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जीत प्राप्त होगा।भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत के सभी पदों पर चुनाव में आसीन होगी।बैठक को भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा,महामंत्री त्रयंबक तिवारी,नीरज वर्मा ने भी संबोधित किया।पंचायत चुनाव से संबंधित बैठक में प्रमुख रूप से ब्लाकों और वार्डों के सभी संयोजक गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने