औरैया // ठण्ड के साथ साथ गलन बढ़ने से लोग परेशान है सामान्य से तेज गति से चलीं बर्फीली हवाओं के कारण लोग कांपते दिखे मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि न्यूनतम तापमान एक बार फिर 5 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि पश्चिम दिशा में चलीं हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि दिन में हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा में नौ से 24 किलोमीटर प्रति घंटा और रात में पश्चिम दिशा में नौ से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं।
ब्यूरो रिपोर्ट - जे एस यादव
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know