श्री हृदय नारायण दीक्षित ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

लखनऊ: दिनांक: 25 जनवरी, 2021

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।
विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि भारत इस साल अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में भारत अपनी बहुरंगी विविधता और समृद्धि सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत पूर्ण स्वायत्त गणराज्य घोषित किया गया और इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ। इस पर्व के दिन पूरे भारत का वातावरण “जन गण मन गण” से गूँजता है।
श्री दीक्षित ने देश व प्रदेशवासियों से वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 के प्रोटोकाल एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने