*छीने जा रहे हैं नागरिकोें के मौलिक अधिकार- अयाज*


गोंडा। देश का संविधान खतरे में है और नागरिकों के मौलिक अधिकार छीने जा रहे हैं। भाजपा की सरकार में देश में केवल दो लोग शासन कर रहे हैं। सच तो ये है कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।
यह विचार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव अयाज अहमद ने व्यक्त किया। वह कांग्रेस भवन पर आयोजित संविधान पर चर्चा एवं गोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।


अयाज अहमद ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार लोगों का ध्रुवीकरण करने का पूरा प्रयास कर रही है, लेकिन जिन लोगों ने इस विभाजनकारी साजिश को समझ लिया है उन्होंने भगवा पार्टी के विमर्श को खारिज कर दिया है।
कहा कि दरअसल नागरिकों को शुरू में समझ में नहीं आता कि उनकी स्वतंत्रता छीनी जा रही है, क्योंकि वे बदलाव के अनुसार ढलने की कोशिश करते हैं। यह तब शुरू होता है जब कोई हमें यह बताता है कि क्या खाएं, क्या पढ़ें और मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, गिरिजाघरों पर जाने पर क्या पहनें।
ये छोटी-छोटी चीजों से शुरू होता है। कहा कि देश का अन्नदाता 37 दिनों से दिल्ली बार्डर पर अपने अधिकारों के लिये आंदोलित है, किंतु केंद्र की मोदी सरकार और उनके मंत्रीगण किसानों को झूठी दिलासा दे रहे हैं। देश के नागरिकों को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार सुरक्षित रहे, इसके लिये सजग रहना होगा।

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि समय आ गया है जब वह संविधान की रक्षा के लिये सचेत रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिला अध्यक्ष जैनुल्लाब्दीन खान ने कहा कि भाजपा सुनियोजित रूप से नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीन लेने का षड़यंत्र कर रही है।
इसे लेकर लोगों को जागरूक करना होगा। संचालन कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष रफीक रैनी ने किया। गोष्ठी के बाद कांग्रेस नेताओं ने आस-पास के क्षेत्रों में पार्टी द्वारा जारी पर्चे का वितरण करते हुये लोगों को जानकारी दिया।

गोंडा ब्यूरो सूरज कुमार शुक्ला की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने