*उद्योगों एवं रोजगार को लेकर प्रदेश में किए जा रहे हैं कार्य-उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव*

*आत्मनिर्भर भारत के  अंतर्गत स्वयं सहायता समूह को किया जा रहा है मजबूत*

कुक्षी। मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नवीन सिविल हॉस्पिटल कुक्षी के नवनिर्मित 6 करोड़ 96लाख रुपए की लागत से बने सिविल हॉस्पिटल का आज प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के मुख्य अतिथि में लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मालती मोहन पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत धार,  रंजना बघेल पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व विधायक नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े, जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता वीरेंद्र बघेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेश सरदार के अतिथि में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर प्रदेश के औद्योगिक नीति निवेश प्रोत्साहन विभाग के कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा उद्योगों एवं रोजगार को लेकर प्रदेश में कार्य किए जा रहे हैं उद्योग एवं रोजगार के माध्यम से प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह को मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है। संबल योजना के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है कोराना संक्रमण में प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए कार्यों की उनके द्वारा सराहना की गई इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ विभाग के डॉक्टरों एवं सेवा कार्य से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान के माध्यम से उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं कुक्षी के विकास को लेकर उनके द्वारा मांग पत्र भी सौंपा गया वही कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा प्रदेश की शिवराज सरकार ने पूरे प्रदेश का विकास किया है कुक्षी क्षेत्र के विकास में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कभी कोई कमी नहीं आने दी । उन्होंने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा क्षेत्र को अनेकों सौगात दी गई है कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ किया गया अतिथियों का स्वागत बीएमओ अभिषेक रावत के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश चौहान, देवेंद्र पाटीदार, खड़कसिंह सोलंकी ,महेंद्र चौहान ,नगर परिषद के समस्त पार्षदो के द्वारा किया गया। साथ ही  मंच पर कलेक्टर धार आलोक कुमार सिंह , एसडीएम विवेक कुमार, जिला चिकित्सा अधिकारी आर सी पनिका, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ बर्फा जी, जिला जनपद सदस्य दरियाव जमरा , दिनेश गिरवाल, सुखलाल रन्दा सर, रेलम चौहान, पदमा ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता केके जेन साब , लूणकरण जी गुप्ता, कैलाश जाटपुरिया, अजय दसौंधी, मोहन चोपडीया, सहित भाजपा नेता मंच पर उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री द्वारा तहसीलदार सुनील कुमार डावर, डॉक्टर अभिषेक रावत, कुक्षी थाने के गुल सीह का उत्कृष्ट कार्यों के चलते सम्मान किया गया कार्यक्रम में गरीबों को पट्टा वितरण का कार्यक्रम भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी कैलाश कर्मा उपस्थित रहे यह जानकारी भाजपा कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने दी

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने