आयुक्त सागर संभाग द्वारा किया गया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
कलेक्टर के निर्णय एवं चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया


पन्ना कैलाश पाण्डेय मध्य प्रदेश प्रभारी :-
पन्ना 02 जनवरी 21/आयुक्त सागर संभाग श्री मनोज शुक्ल द्वारा एक दिवसीय पन्ना प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय का निरीक्षण एवं चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन एवं अन्य डाॅक्टरों से चर्चा कर चिकित्सालय की सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के संबंध में संतोष जाहिर करते हुए कहा कि इसी तरह की व्यवस्थाएं निरंतर जारी रखी जाएं। चिकित्सालय में उपकरणों की कमी की जानकारी मुझे दें। उपकरणों की व्यवस्था कराई जाएगी। जिससे जिले के लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। चिकित्सालय में आवश्यकतानुसार डाॅक्टरों की पूर्ति के लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा।

जिला चिकित्सालय परिसर में स्वीकृत 100 बेड के नये वार्ड के निर्माण के संबंध में चर्चा की गयी। कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा पुराने वार्डो तोडकर नये वार्ड बनाने की स्वीकृति दी गयी है। इस संबंध में उनके द्वारा स्वास्थ्य संचालनालय को पत्र लिखकर पुराने भवन को न तोडते हुए परिसर में उपलब्ध खाली जगह और जीर्ण-शीर्ण हो चुके भवन को तोडकर बनाने का लेख किया गया है।

इस संबंध में आयुक्त श्री शुक्ल द्वारा स्वास्थ्य संचालक से दूरभाष पर चर्चाकर नवीन स्थान पर वार्ड निर्माण की स्वीकृति दिए जाने की अपेक्षा की। उन्होंने बताया कि पुराने भवन के स्थान पर नवीन स्थान पर ही वार्ड का निर्माण किया जाएगा। नवीन स्थान पर वार्ड बनाने का नक्शा तैयार कर शीघ्र स्वास्थ्य संचालनालय प्रेषित करें। जिससे शीघ्र स्वीकृति मिलने के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। उन्होंने चिकित्सालय के सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधितों से चर्चाकर कठिनाईयों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन वार्ड, पंजीयन शाखा, आईसीयू वार्ड, महिला वार्ड, पुरूष सर्जिकल वार्ड, डायलेसिस सेंटर, आपरेशन थियेटर, रसोई घर आदि का निरीक्षण किया।

आयुक्त श्री शुक्ल ने कोविड-19 के लिए स्थापित गहन चिकित्सा इकाई का अवलोकन करने के साथ उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सिविल सर्जन डाॅ. उपाध्याय द्वारा बताया गया कि इस इकाई में 5 बेल्टीलेटर हैं। इसके अलावा अन्य बेड उपलब्ध है। जिसमें आक्सीजन एवं माॅनीटर की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तिवारी से जननी वाहन, शव वाहन, एम्बुलेन्स आदि के संबंध में जानकारी ली गयी। दो वाहनों मंे वाहन चालक न होने के संबंध में बताया गया। इस पर कलेक्टर श्री मिश्र ने अन्य विभाग से वाहन चालक उपलब्ध कराने की बात कही। चिकित्सालय में गर्मी के मौसम के दौरान पेयजल की कमी से अवगत कराया गया। आयुक्त श्री शुक्ल ने पृथक से एक अलग बोर स्थापित कराने एवं टेंकर से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय में आक्सीजन भण्डारण की व्यवस्था का कार्य शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संबंध में चर्चा की गयी। बताया गया कि प्रतिदिन 5 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। अब तक एक लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आगामी दो दिवस में शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर ली जाएगी। निरीक्षण के दौरान संभागीय संयुक्त संचालक सागर के साथ चिकित्सालय के डाॅक्टर एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने