उत्तर प्रदेश बने उत्तम प्रदेश के लिए मांगी मनोति , श्रम राज्य मंत्री रघुराज सिंह
मथुरा ||   प्रदेश सरकार के श्रम राज्य मंत्री रघुराज सिंह सहपत्नीक गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने दानघाटी मन्दिर में गिरिराज प्रभु के दर्शन कर विधि विधान मन्त्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। 
इस दौरान ने मन्दिर सेवायत बलदेव प्रोहित ने पटुका उढ़ाकर स्वागत किया।
      शनिवार को परिवार के मन्नत लेकर  गिरिराज जी धाम श्रम राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने पत्रकारों से मुख़ातिब होते हुए बताया गिरिराज जी की मेरे ऊपर कृपा है। मै हमेशा गिरिराज प्रभु के दर्शनों के लिए आता रहा हूं।91 से 95 व 12 से 18 तक मथुरा जनपद का प्रभारी रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी सबके सुख में ही अपना सुख मानती है, मोदी योगी देश सेवा के लिए समर्पित हैं। गिरिराज प्रभु के चरणों मे प्रार्थना करता हूं उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बने और भारत विश्व में श्रेष्ठ देश के रुप में विकशित हो। इस अवसर पर महादेव शर्मा, नन्दकिशोर शर्मा, केशव मुखिया, संजू लाला, जग्गो स्वामी, दीनदयाल शर्मा, रामबाबू प्रोहित महेश शर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने