किसान कल्याण मिशन के सम्बन्ध में डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक 
चित्र संख्या 01 से 02 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 04 जनवरी। प्रदेश में कृषि व कृषि आधारित अन्य गतिविधियों जिनमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योग सम्मिलित है, को विकसित कर इन गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण तथा किसान की आमदनी दुगुना करने के उद्देश्य से 06 जनवरी 2021 से संचालित होने वाले ‘‘किसान कल्याण मिशन’’ अन्तर्गत विकास खण्ड मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कृषि एवं एलायड विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानोन्मुखी योजनाओ के बारे में सम्यक जानकारी उपलब्ध करायी जाय तथा विभिन्न विभागों द्वारा कृषि कल्याण की संचालित योजनाओं के अधिकाधिक लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान कराया जायेगा।
श्री कुमार ने निर्देश दिया कि किसान कल्याण मिशन अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कृषि व सहवर्गी सेक्टर की वृहद प्रदर्शनी जिसमें स्थानीय स्तर पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमिता इकाईयों तथा ग्राम्य विकास के आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगायी जाय साथ ही विभिन्न प्रकार के कृषि तकनीकों के प्रदर्शन डिमान्सट्रेशन कराये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ब्लाक सतर पर आयोजित होने वाले कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार इत्यादि विभाग अपनी-अपनी योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल लगायेंगे एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृतिपत्र/प्रमाण पत्र/कृषि यंत्र वितरण/पुरस्कार आदि का वितरण भी सुनिश्चित करेंगे।  
आयोजित कृषि मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में किसान कल्याण से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता गोष्ठी के साथ-साथ उक्त क्षेत्र के किसानों के कल्याण से जुड़े सभी कार्यक्रमों के बारे में न केवल जानकारी दी जाय, बल्कि योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों का चयन करते हुए लाभार्थियों को विभिन्न सुविधायें उपलब्ध कराते हुए सुविधाओं का वितरण भी कराया जाय।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, उप कृषि निदेशक डाॅ. आर.के. सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. बलवन्त सिंह, सहायक निदेशक रेशम एस.बी. सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। 
                       :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
 ‘‘किसान कल्याण मिशन’’ के लिए ब्लाकवार नामित किये गये पर्यवेक्षणीय अधिकारी
विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होंगे वृहद कार्यक्रम
बहराइच 04 जनवरी। प्रदेश में कृषि व कृषि आधारित अन्य गतिविधियों जिनमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योग सम्मिलित है, को विकसित कर इन गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण तथा किसान की आमदनी दुगुना करने के उद्देश्य से 06 जनवरी 2021 से संचालित होने वाले ‘‘किसान कल्याण मिशन’’ के अन्तर्गत पूर्वान्ह 11ः30 बजे से 06 जनवरी 2021 को ब्लाक कैसरगंज, महसी, चित्तौरा, रिसिया, मिहींपुरवा, पयागपुर एवं शिवपुर, 13 जनवरी को ब्लाक विशेश्वरगंज, जरवल, बलहा, नवाबगंज एवं फखरपुर तथा 21 जनवरी को ब्लाक तेजवापुर एवं हुज़ूरपुर में कार्यक्रम का आयोजन होगा। 
निर्धारित रोस्टर के अनुसार ब्लाक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण हेतु जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा 02-02 जिला स्तरीय अधिकारी नामित किये गये हैं। ‘‘किसान कल्याण मिशन’’ के अन्तर्गत 06 जनवरी 2021 को ब्लाक कैसरगंज हेतु उप कृषि निदेशक व सहायक निदेशक मत्स्य, महसी हेतु पी.डी. डी.आर.डी.ए. व जिला कृषि रक्षा अधिकारी, चित्तौरा हेतु जिला विकास अधिकारी व सहायक निदेशक रेशम, रिसिया हेतु जिला उद्यान अधिकारी व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नानपारा, मिहींपुरवा के लिए उपायुक्त मनरेगा व जिला गन्ना अधिकारी, पयागपुर हेतु जिला कृषि अधिकारी व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता तथा ब्लाक शिवपुर हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व भूमि संरक्षण अधिकारी (कृषि) को पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किया गया है।
इसी प्रकार 13 जनवरी 2021 को ब्लाक जरवल हेतु जिला विकास अधिकारी व जिला कृषि रक्षा अधिकारी, विशेश्वरगंज हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व उप कृषि निदेशक, बलहा हेतु जिला कृषि अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी, नवाबगंज हेतु उपायुक्त मनरेगा व भूमि संरक्षण अधिकारी (कृषि) तथा ब्लाक फखरपुर हेतु पी.डी. डी.आर.डी.ए. व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को पर्यवेक्षणीय अधिकारी नामित किया गया है। जबकि 21 जनवरी 2021 को ब्लाक तेजवापुर हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व उप कृषि निदेशक तथा ब्लाक हुज़ूरपुर में आयोजित कार्यक्रम के पर्यवेक्षण हेतु जिला विकास अधिकारी व जिला कृषि अधिकारी को नामित किया गया है।
                     :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
मेडिकल बुलेटिन
बहराइच 04 जनवरी। एल-1 सीएचसी चित्तौरा में कुल बेड की क्षमता 40 बेड है। यहां पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 40 बेड खाली हंै। एल-2 एवं ंकेयर हास्पिटल की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि महिला पाॅलीटेक्निक रिसिया मोड एल-1 हास्पिटल की क्षमता 250 बेड है। यहाॅ पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 250 बेड खाली हैं। कोविड-19 एल-2 ए.एस.एम.सी. की क्षमता 113 बेड है। यहाॅ पर भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 113 बेड खाली हैं। इस प्रकार एल-1, एल-2 एवं केयर हास्पिटल की कुल क्षमता 403 बेड के सापेक्ष भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है तथा 403 बेड खाली हैं। जबकि लखनऊ में 24, बाराबंकी में 01 तथा होम आईसोलेशन में कुल 28 मरीज हैं।
सैम्पल जाॅच का विवरण देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कुल भेजे गये सैम्पल 263686 कुल प्राप्त रिपोर्ट 263042 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 4065 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 258977 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 1384 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 04 आज प्राप्त कुल निगेटिव रिर्पोट की संख्या 1583 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या 644 है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. कुल भेजे गये सैम्पल 117392 कुल प्राप्त रिपोर्ट 116748 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 2066 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 114682 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 663 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 03 आज प्राप्त कुल निगेटिव रिर्पोट की संख्या 863 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या 644 है। इसी प्रकार ट्रू-नाट द्वारा कुल भेजे गये सैम्पल 6568 कुल प्राप्त रिपोर्ट 6568 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 467 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 6101 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 11 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या शून्य, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 11 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या शून्य है। जबकि एंटीजन द्वारा कुल भेजे गये सैम्पल 139726 कुल प्राप्त रिपोर्ट 139726 आज तक कुल पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या 1532 आज तक कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 138194 आज लिये गये सैम्पल की संख्या 710 आज प्राप्त नये पाॅजिटिव रिपोर्ट की संख्या 01, आज प्राप्त कुल निगेटिव रिपोर्ट की संख्या 709 आज तक कुल अप्राप्त रिपोर्ट की संख्या शून्य है। अन्य राज्य, जनपद से आये हुए यात्रियों के सेम्पुलों की संख्या 115 है। बाहर से आये हुए व्यक्तियों में पाजिटिव व्यक्तियों की संख्या शून्य है।
ट्रीटमेन्ट का विवरण देते हुए सी.एम.ओ. ने बताया कि कुल पाजिटिव केस प्रारम्भ से 4065 कुल ठीक हुए केस 1538, आज डिस्चार्ज व्यक्ति 01, कुल मृतक संख्या 74, होम आईसोलेशन ओवर 2398 तथा कुल ऐक्टिव केस की संख्या 55 है।
सी.एम.ओ. ने बताया कि एक्टिव कन्टेनमेन्ट जोन की संख्या 33 है जिसमें तहसील कैसरगंज में 08, महसी में 06, नानपारा में 08, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 01, पयागपुर शून्य तथा तहसील सदर 10 हैं। सी.एम.ओ. ने बताया कि आज घोषित कन्टेनमेन्ट जोन शून्य हैं जिसमें तहसील कैसरगंज में शून्य, महसी में शून्य,  नानपारा में शून्य, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में शून्य, पयागपुर में शून्य, सदर बहराइच में शून्य है। सीएमओ ने यह भी बताया कि उनके कार्यालय में 24 घण्टे चिकित्सकों की टीम सहित जनमानस की सहायता हेतु कन्ट्रोल रूम संचालित है। जिसका दूरभाष नम्बर 05252-232417 तथा मो.न. 9369842855 व 8881324365 है।
सी.एम.ओ. ने यह भी बताया कि कोविड-19 जांच हेतु पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक जिला चिकित्सालय बहराइच, क्षेत्रीय आयुर्वेदिकध्यूनानी चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर, नानपारा, रिसिया, चर्दा, चित्तौरा, पयागपुर, विशेश्वरगंज, हुजूरपुर, जरवल, कैसरगंज, फखरपुर, शिवपुर, तेजवापुर व महसी में स्टेटिक बूथ बनाया गया है।  
ःःःःःःःःःःःःःःःःःः

 बहराइच ब्यूरो राम कुमार यादव की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने