प्रयागराज में शीतलहर लगातार लोगों को परेशान कर रही है। वहीं घना कोहरा भी वाहन चालकों के लिए सफर में दिक्‍कत बन रहा है। शनिवार की सुबह भी आसमान में कोहरा छाया रहा। शहर में में तो कम लेकिन ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर घना कोहरा वाहन चालकों के लिए मुसीबत का कारण बना। घने कोहरे के कारण वाहन रेंगते रहे।

कोहरा और ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

शुक्रवार की सुबह भी देर तक आसमान में कोहरा छाया था। हालांकि दोपहर में सूर्य की किरणों ने राहत भी दी थी। वहीं शाम होते ही फिर गलन भरी ठंड का साम्राज्‍य कायम हो गया था। कोहरे और शीतलहर के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों हो सकता है कोहरे का और सघन रूप देखने को मिले। अभी कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का माहौल ऐसे ही बना रहेगा। शिमला, हिमांचल प्रदेश, देहरादून में बर्फबारी के कारण ऐसे ही सर्द हवाएं चलती रहेंगी।

आइए जानते हैं प्रयागराज का तापमान

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 100 और न्यूनतम 74 मापी गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक जाने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानी यह कहते हैं

समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र रॉय ने बताया कि सप्ताह में के आखिरी दिनों तक घने कोहरे का दौर जारी रहेगा। पछुआ हवाओं का कहर जारी रहेगा। रात में गलन और सुबह कोहरा देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर हुई दोबारा बर्फबारी का असर कुछ दिनों तक छाया रहेगा।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने