रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान की शुरुआत शुक्रवार को काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार से हुई। विहिप कार्यकर्ताओं ने भगवान राम के आराध्य श्री विश्वेश्वर को निधि संग्रह अभियान की पहली रसीद अर्पित की। इसके बाद सबसे पहले नगर की पहली महिला नगर प्रमुख मृदुला जायसवाल से मंदिर के लिए दान स्वीकार किया। मेयर ने एक लाख एक हजार रुपये का दान मंदिर के लिए दिया। 

शुक्रवार की सुबह विहिप कार्यकर्ता श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद बाबा को निधि संग्रह अभियान की पहली रसीद अर्पित की। हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा। भारतीय संत समिति का कहना है कि 43 दिनों में विहिप और साधु संत देश भर में 11 करोड़ हिंदू परिवार से धनसंग्रह के लिए संपर्क करेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने