NCR News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सेक्टर-21 में बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का लखनऊ से लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने 65वीं पुरुष नेशनल सीनियर फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप का भी ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार की योजनाएं तेजी के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा यमुना प्राधिकरण में आगे बढ़ रही हैं, यह अलग-अलग जिले, महानगरों के साथ ही लोगों के लिए भी विकास के मानक तैयार कर रही हैं।उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा को विशेष अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्हें अक्सर यह शिकायत मिलती थी यहां खेलों की गतिविधि के लिए अपेक्षित विकास नहीं हो रहा है। अब नोएडा के इंडोर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा मुहैया कराई गई है। यहां एक साथ कई खेलों की गतिविधियां चलाई जा सकती हैं। कोरोना काल की वजह से काफी समय से खेलों की गतिविधियां बंद पड़ी हुई थीं, लेकिन अब यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जो प्रशंसनीय है। यह देश और प्रदेश के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण अवसर है। यहां प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवान अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश का नाम रोशन करने का काम करेंगे। वहीं, लखनऊ से मुख्यमंत्री के अलावा कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ने वालों में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, खेल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास, प्रमुख सचिव सूचना, प्रमुख सचिव खेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने