सत्यपाल प्रधान ने लोनी प्रथम आगमन पर प्रदेश मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी का  किया भव्य जोरदार स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यपाल प्रधान के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के सभी जिला व मंडल पदाधिकारियों ने भोपुरा तिराहे  पहुंचने पर भव्य जोरदार स्वागत किया 
यहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया इसके बाद सत्यपाल प्रधान ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया 
इस दौरान उत्तर प्रदेश मंत्री व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी श्री संजय राय जी ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मेहनत और लगन से  कार्य करें  ताकि भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में ऐतिहासिक  रिकॉर्ड जीत  दर्ज कर विजय का परचम लहराए


उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी श्री संजीव चौरसिया जी ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए  कार्यकर्ताओं  को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कार्यकर्ताओं के बल पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में देश व प्रदेश का सफल नेतृत्व कर रही है 

स्वागत सम्मान के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के ओबीसी मोर्चा मंत्री योगिंदर मावी के निवास स्थान पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में  पहुंचे 

इस दौरान मुख्य रूप से विपिन कसाना विनय गुर्जर विनोद प्रधान कपिल प्रधान राकेश सूद भाजपा किसान मोर्चा जिला व मंडल के सभी पदाधिकारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने