गिरजा शंकर गुप्ता तहसील ब्यूरों
  अंबेडकर नगर 28 जनवरी 2021। बेवाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत ज्ञानपुर में अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए उप जिला अधिकारी अकबरपुर का आदेश थानाध्यक्ष बेवाना के लिए कोई मायने नहीं रखता है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञानपुर निवासी राम जन्म गाटा संख्या 95 में भूमिधरी है और काबिज है। रामजन्म ने गाटा संख्या 95 में रकबा पूरा ना होने के कारण हक बरारी का मुकदमा दायर किया है। जो अभी विचाराधीन है।
उक्त गाटा संख्या में गांव निवासी जियाराम ने कब्जा करने की नियत से मकान का निर्माण शुरू कर दिया है। पीड़ित के मना करने पर जब वह नहीं माने तो पीड़ित ने उप जिलाधिकारी अकबरपुर को निर्माण कार्य कराए जाने हेतु गुहार लगाई। उप जिलाधिकारी ने राजस्व टीम को आख्या देने के लिए आदेशित कर दिया। पीड़ित द्वारा थानाध्यक्ष को निर्माण कार्य रोके जाने के लिए अवगत कराया तो उन्होंने पीड़ित के प्रार्थना पत्र को व उप जिलाधिकारी के आदेश को नजरअंदाज कर दिया। और किसी प्रकार की कार्यवाही करने से साफ मना कर दिया।
जिससे पीड़ित की जमीन पर विपक्षियों द्वारा अवैध रूप से निर्माण का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष बेवाना द्वारा अवैध निर्माण को इस तरीके से बढ़ावा देना व पीड़ित की बात को नजर अंदाज करने से 
अपराधियों का मनोबल ऊंचा है पीडित बार-बार थाने का चक्कर काट रहा है परंतु थाना अध्यक्ष पीड़ित की एक भी बात सुनने को तैयार ही नहीं है। ऐसे में पीड़ित को थाने से न्याय मिल पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने