*वृद्धाश्रम में बेसहारा बुजुर्गों संग मनाया जन्मदिन,बाटी खुशियां*

मौका यदि जन्मदिन का हो और धूमधड़ाके के साथ पार्टी न हो यह बात हजम नहीं होता। लेकिन आज भी कई युवा ऐसे हैं, जो आधुनिकता की चकाचौंध से दूर रहकर बड़ी सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे ही युवाओं में से एक हैं आदर्श गुप्ता,जिन्होंने अपने जन्मदिवस के अवसर पर धूमधड़ाका के साथ पार्टी करने के बजाय दीन-दुखियों की सेवा को प्राथमिकता दी है।

 *आदर्श गुप्ता ने अपने जन्मदिवस* के अवसर पर *(IG देवीपाटन रेंज गोंडा) डॉ राकेश सिंह व् SP शैलेश कुमार पांडे* के साथ *वृद्धाश्रम* पहुंच कर आश्रम में रह रहे बुजुर्गो के साथ अपना जन्मदिन मनाया। ताकि उन्हें भी महसूस होने वाला एकाकीपन थोड़ा कम हो सके। उन्होंने कहा कि यहां ऐसे लोग हैं जिन्हें अलग-अलग कारण से उनके परिवार ने छोड़ दिया है।ऐसे भी लोग है जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ अनजान उनके भोजन,रहने खाने पीने की व्यवस्था करवाते हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो अपना जन्मदिन की खुशी इन्हीं के साथ मनाते हुए इनका आशीर्वाद प्राप्त करने इच्छुक रहते हैं। *IG डॉ राकेश सिंह,SP शैलेश कुमार पांडे व् योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी* के साथ वृद्धाश्रम में जन्मदिन मनाते हुए आदर्श गुप्ता ने वृद्धजनो को *फल,मिठाई और कम्बल* का वितरण कर आश्रम में रह रहे बुजुर्गो का आशिर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि महंगे होटलों और रिसोर्ट में जन्मदिन मना कर वो आत्मिक शांति नहीं मिलती जो बेसहारा और गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने से मिलती है।आदर्श गुप्ता ने बताया कि चाहे कैसी भी खुशी हो उनका प्रयास यही रहता है कि वे उसे वंचित वर्ग के साथ बांटें जिससे भले ही कुछ देर के लिए ही सही उन्हें भी खुशी मिलेगी और वे दिल से दुआएं देंगे। 

*IG डॉ. राकेश सिंह* ने कहा कि आदर्श गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर बुजर्गो में फल,मिठाई व् कम्बल का वितरण किया है। जो कि एक सराहनीय कार्य है। एक युवा होने के बावजूद उनके हृदय में बुजुर्गों के प्रति जो सम्मान की भावना है ईश्वर ऐसे ही भावना सबके अंदर पैदा करे ताकि कोई भी पुत्र अपने वृद्ध मा बाप को वृद्धाश्रम न भेजे।

 उन्होंने वृद्धजनों को नववर्ष की शुभकामनाये देते हुए नियमित योग  प्राणायाम करने का संकल्प दिलाया।
और उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर आलोक राव, आशीष गुप्ता,अजय श्रीवास्तव,संतोष गुप्ता,माही गुप्ता,अनामिका,सूरज* एवं वृद्धाश्रम के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने