उतरौला(बलरामपुर)

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिये निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माधव भवन उतरौला में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में अवध प्रांत समग्र ग्राम विकास प्रमुख ओम प्रकाश, संघचालक अभिमन्यु , जिला कार्यवाहक अमित ने भगवान राम की पूजा अर्चना कर राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ किया गया। 
ओम प्रकाश ने कहा कि मकर संक्रांति से शुरू हो रहे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण महाभियान का प्रबंधन "धनुष' ऐप करेगा। इसमें एक-एक रसीद के बारे में रियल टाइम जानकारी होगी। यह ऐप इस अभियान के मद्देनजर विहिप ने विशेष रूप से तैयार कराया है। इसके जरिये राष्ट्रीय राजधानी में बनाए गए विशेष राष्ट्रीय निगरानी केंद्र को देशभर से नियमित जानकारियां प्राप्त होंगी। इसमें इस अभियान में लगी टोलियों के साथ ही संग्रह की गई धनराशि व अन्य जानकारियां होंगी। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण को लेकर मकर संक्रांति से धन संग्रह का महाभियान शुरू हो रहा है। कुल 45 दिनों का यह अभियान माघ पूर्णिमा यानी 27 फरवरी तक चलेगा। इसमें
पांच लाख से ज्यादा गांवों में बारह करोड़ से अधिक परिवारों से संपर्क साधा जाएगा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व विपक्ष के नेताओं के साथ ही मजदूर व किसानों सहित हर राम भक्त से भी समर्पण निधि ली जाएगी। इस मौके पर आलोक कुमार , रमेश कुमार ,मारुति नंदन, किशन गुप्ता , सरोज कुमार, दीपक ,बबलू आदि मौजूद रहे। 
असगर अली 
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने