मिर्जापुर। जिले में लगातार 185 वें दिन मंगलवार को एक महिला समेत सिर्फ तीन की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। आठ के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। तीन पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 413 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 262 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 43 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 108 है। आइसोलेशन में इस समय एक मरीज है। 21 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
कोराना के नोडल अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 474 की रिपोर्ट आई। इसमें रामपुर बरहो राजगढ़ से एक पुरुष, चुनार के एक स्कूल से एक पुरुष व एक महिला है। आठ लोगों के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। इसमें मिशन कंपाउंड से एक पुरुष व एक महिला, नदिहार बाजार में राजगढ़ से एक महिला, धनसिरियां से एक महिला, मांधातापुर से एक महिला, भौरही चुनार एक महिला, मुजेहरा कला पुरुष, अहरौरा महिला है। जिले में अब तक दो लाख 70 हजार 244 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 67 हजार 820 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 424 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 54 हजार 987 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 31 हाट स्पाट है। इसमें 23 ग्रामीण और आठ शहरी क्षेत्र में है मिर्जापुर-
कुल केस-3413
आइसोलेशन- एक
होम आइसोलेशन- 21
स्वस्थ हुए- आठ
एक्टिव केस-108
कुल मौत-43
नए रोगी- तीन
हाट स्पाट- 31

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने