पुराणों में ​वर्णित 'चौदह भुवन' कौन से हैं?


 विष्णु पुराण के अनुसार लोकों या भुवनों की संख्या 14 है। इनमें से सात लोकों को ऊर्ध्वलोक व सात को अधोलोक कहा गया है। सात ऊर्ध्वलोकों का विवरण निम्न है।


(१) भूलोक- वह लोक जहाँ मनुष्य पैरों से या जहाज, नौका आदि से जा सकता है। अर्थात हमारी पूरी पृथ्वी भूलोक के अन्तर्गत है।


(२) भुवर्लोक- पृथ्वी से लेकर सूर्य तक अन्तरिक्ष में जो क्षेत्र है वह भुवर्लोक कहा गया है। उसमें अन्तरिक्षवासी देवता निवास करते हैं।


(३) स्वर्लोक- सूर्य से लेकर ध्रुवमण्डल तक जो प्रदेश है उसे स्वर्लोक कहा गया है। इस क्षेत्र में इन्द्र आदि स्वर्गवासी देवता निवास करते हैं।


(४) महर्लोक- यह लोक ध्रुव से एक करोड़ योजन दूर है। यहाँ भृगु आदि सिद्धगण निवास करते हैं।


(५) जनलोक- यह लोक महर्लोक से दो करोड़ योजन ऊपर है। यहाँ सनकादिक आदि ऋषि निवास करते हैं।


(६) तपलोक- यह लोक जनलोक से आठ करोड़ योजन दूर है। यहाँ वैराज नाम के देवता निवास करते हैं।


(७) सत्यलोक- यह लोक तपलोक से बारह करोड़ योजन ऊपर है। यहाँ ब्रह्मा निवास करते हैं अतः इसे ब्रह्मलोक भी कहते हैं। सर्वोच्च श्रेणी के ऋषि मुनि यहीं निवास करते हैं।


जिस तरह से ऊर्ध्वलोक हैं उसी तरह से सात अधोलोक भी हैं जिन्हें पाताल कहा गया है। इन सात पाताल लोकों के नाम निम्न हैं।


(१) अतल- यह हमारी पृथ्वी से दस हजार योजन की गहराई पर है। इसकी भूमि शुक्ल यानी सफेद है।


(२) वितल- यह अतल से भी दस हजार योजन नीचे है। इसकी भूमि कृष्ण यानी काली है।


(३) सुतल- यह वितल से भी दस हजार योजन नीचे है। इसकी भूमि अरुण यानी प्रातःकालीन सूर्य के रङ्ग की है।


(४) तलातल - यह सुतल से भी दस हजार योजन नीचे है। इसकी भूमि पीत यानी पीली है।


(५) महातल- तलातल से यह दस हजार योजन नीचे है। इसकी भूमि शर्करामयी यानी कँकरीली है।


(६) रसातल- यह महातल से दस हजार योजन नीचे है। इसकी भूमि शैली अर्थात पथरीली बतायी गयी है।


(७) पाताल- यह रसातल से भी दस हजार योजन नीचे है। इसकी भूमि सुवर्णमयी यानी स्वर्ण निर्मित है।


इन सात अधोलोकों में दैत्य, दानव और नाग निवास करते हैं।।

जन्मकुण्डली डिग्री बनवाने व जन्मकुण्डली डिग्री का शोध करवाने केलिए संपर्क करें आपके दैवज्ञ विनोदशर्माकुश आदिगौड ब्राह्मण के पास  💐👌👍 9013387725⚛️#Vinod kushrishi✡️9013387725  किसी भी प्रकार की कोईभी समस्या हो तो आप संपर्क करें ...9013387725         या विशेष जन्मकुण्डली बनवानी हो या पूजा पाठ से संबंधित कोईभी कार्यक्रम करना हो 👈🏻🕉☸✡🔯💟Paytm number .9013387725                https://www.facebook.com/जन्मकुण्डली-डिग्री-व-किसीभी-प्रकार-की-समस्या-कासमाधान-कराने-हेतु-9013387725-108660053817696/                    🙏जयसरस्वतीदेवी

पूजनीय सुरेश शर्मा के पुत्र V9द कुश

विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य पंंडित विनोद शर्मा कुश(राहडा)


WHATSAPP No.9013387725

https://www.facebook.com/कुशज्योतिष-अनुसंधान-केंद्र-9013387725-KushJyotis-Research-Center-9013387725-108366397507330/

 🕉जय कुश ऋषि की🔯गौदान हेतु भी संपर्क करे. Paytm number .9013387725        🏰       https://www.facebook.com/groups/430745074178929/  ☸

 इस पोस्ट को शेयर करें।

कर भला हो भला।।          🙏🏻🕉अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9728280814पर👈🏻🤝👑 ☸         🌹🕉☸🔯💟🏵❄🕉 आफिस पता (कार्यालय कक्ष).. प्राचीन हनुमान मंदिर, नियर.दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी(HQ)मैन लाईन. समीप.C.S.O.Iक्लब (अशोकाहोटल,रेसकोर्स)विनयमार्ग चाणक्यपुरी , नयदिल्ली 21 💥https://g.co/payinvite/a0r61l।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने