इस वर्ष 2021-22 हेतु 30.00 करोड़ पौधा रोपण का लक्ष्य
 वृक्षारोपण कार्यक्रम का नाम “वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2021“ नाम दिया गया
लखनऊ:12 जनवरी, 2021
प्रदेश में प्रदूषण के नियंत्रण एवं पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष 2021-22 हेतु 30.00 करोड़ पौधा रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु 23 अन्य राजकीय विभागों द्वारा जन सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। जिसमें नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम, विकास खण्डों, विद्यार्थियों, कृषकों, स्वयं सेवी संस्थाआ ेंतथा एन0एस0एस0 के कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त किया जायेगा।
मुख्य वन संरक्षक प्रचार-प्रसार श्री मुकेश कुमार ने आज यहां दी है। उन्होंने बताया कि निर्धारित 30.00 करोड़ लक्ष्य में 10.80 करोड़ पौध रोपण वन एवं वन्यजीव विभाग तथा 19.20 करोड़ पौधरोपण अन्य विभागों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्षाकाल 2021 में किये जाने वाले वृक्षारोपण को जन आन्दोलन का स्वरूप प्रदान करने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम का नाम “वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2021“ रखा गयाहै।
श्री कुमार ने बताया कि वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2021 में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु उसकी रणनीति एवं सफल क्रियान्वयन हेतु श्रीसंजय श्रीवास्तव, मुख्य वनसंरक्षक को मिशन निदेशक एवं श्री दीपक कुमार, मुख्य वनसंरक्षक, को सह मिशन निदेशक नामित किया गया है। इनके अतिरिक्त श्री विष्णु सिंह, अपर प्रधानमुख्य वनसंरक्षक, आई0टी0 को तकनीकी निदेशक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण 2021 के क्रियान्वयन हेतु वन मुख्यालय स्थित कमाण्ड सेन्टर को कार्यालय के रूप में प्रयोग किया जायेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने