स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की बड़ी घोषणा

यूपी के टॉप टेन आईएएस/आईपीएस के घरों तक स्वामी विवेकानंद मार्ग योजना के तहत बनाए जाएंगे मार्ग
                                                                   - केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ:12 जनवरी, 2021

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा को सम्मान देने,युवा पीढ़ी को प्रेरित करने व उनमे नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उत्तर प्रदेश के टॉप टेन आईएएस व आईपीएस के घरों तक बनाई जाने वाली सड़कों को स्वामी विवेकानंद मार्ग योजना के तहत बनाए जाने की घोषणा की है

 श्री केशव प्रसाद मौर्य पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। और आज उन्होंने प्रातः स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास विवेकानंद हाउस कोलकाता में जाकर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धावनत होते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

ज्ञातव्य है कि स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्र में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में युवाओं के सम्मान मे की गई घोषणा युवाओ के लिये एक बड़ी सौगात है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने