अम्बेडकरनगर: अथक व लम्बे प्रयास के बाद अहिरौली थानाक्षेत्र के अरविंद कुमार तिवारी की आज पाने वतन वापसी हो रही है जिससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भारतीय प्रवासी अरविंद कुमार तिवारी सऊदी अरब के अल दवादमी से सकुशल अपने घर वापस आ गए। एक बार फिर सैयद आबिद हुसैन उर्फ बजरंगी भाईजान की मेहनत व मुहिम रंग लाई। अरविंद तिवारी परिजनों से मिलकर उसकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़ा। अरविंद मूल रूप से ग्राम पोस्ट फत्तेपुर बेलाबाग़ थाना अहरौली बलॉक कटेहरी अम्बेडकर नगर के निवासी है। बताया गया कि अरविन्द 12 साल से सऊदी में वाहन चालक के रूप में काम करता था और अंतिम बार 12 मार्च 2016 को सऊदी गए थे और सब कुछ सही चल रहा लेकिन उनका एक एक्सीडेंट होने की वजह से गाड़ी मे काफ़ी नुकसान होगया इस लिए स्पोंसर ने उन्हें काम से निकाल दिया और उनके खिलाफ हुरूफ़ लगवा दिया जिस वजह से वो घर नहीं आ पारहे थे और उन पर 18 हज़ार रियाल जुर्माना भी लगा था जब घर वालों को इस बात का पता चला तो घर मे मातम छा गया और घर वाले अरविन्द को भारत लाने मे कई बड़े लोगों से संपर्क करने लगे लेकिन उनकी बात भारत सरकार या एम्बेसी तक नहीं पहोच पा रही थी ऐसे मे उम्मीद की किरण रुद्रपुर पुर भगाही अम्बेडकर नगर के सैयद आबिद हुसैन द्वारा नज़र आई जिनके बारे मे एक अख़बार मे पढ़ा था ऐसे मे उनके रिश्तेदार डी के तिवारी, अमर तिवारी एवं अरविन्द के बेटे हर्षित तिवारी ने आबिद से संपर्क करने के सर्वजीत त्रिपाठी ब्यूरो चीफ हिन्दुस्तान अम्बेडकरनगर से सम्पर्क किया और आबिद का नंबर माँगा आबिद का नम्बर मिलते ही आबिद को सारी परेशानी बताई आबिद हुसैन ने तत्काल अरविंद की वतन वापसी मुहीम मे लग गए और आबिद ने एम्बेसी को लेटर लिख कर अरविंद की वतन वापसी की बात रखी एम्बेसी ने अल दवादमी क्षेत्र के एम्बेसी के अधिकारी यासीन एवं हुसैन को इसमे मदद करने के लिए अरविन्द का लेटर भेज कर आदेश दिया और अधिकारी हुसैन ने अरविंद कुमार और अरविंद के स्पोंसर को क्षेत्रीय थाने में समझौता करवा कर अरविन्द का पासपोर्ट दिलवाया और उनके लगे सभी आरोप हटवाया और उन्हें एग्जिट दिलवा कर 8 जनवरी का टिकट करवा कर भारत भेज दिया और अरविन्द कुमार आज भारत आगए है। घर पहुंचने के बाद परिजनों से मिलकर उसकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।इस सम्बंध में आबिद हुसेन ने लोगों को फ़र्ज़ी एजेंटों से सावधान रहने को और कहा कि जब भी लोग विदेश काम करने जाए तो बहुत ही सतर्क और सुरक्षित हो कर जाए। साथ आबिद हुसैन और अरविन्द के परिवार के लोगों भारत रियाद दूतावास के राजदूत डॉ औसाफ़ सईद विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर एवं अधिकारी, हुसैन और यासीन का धन्यवाद किया साथ ही अरविन्द कुमार के परिवार के लोगों ने आबिद एवं सर्वजीत त्रिपाठी का भी धन्यवाद किया है।",

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने