NCR News:नोएडा। उत्तर प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का रविवार को रंगारंग आगाज हो गया। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में शिल्प, कला, संस्कृति और प्रगति के इस उत्सव में पूरे प्रदेश की झलक देखने को मिली। तीन दिवसीय स्थापना दिवस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री करीब 706 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। वहीं, आम जन के लिए पहले ही दिन शिल्पहाट को खोल दिया गया। साप्ताहिक अवकाश होने से खासी रौनक दिखाई दी। इस बार यूपी दिवस का यह चौथा संस्करण है। सांस्कृतिक आयोजन 26 जनवरी तक आयोजित होंगे, जबकि एक जनपद-एक उत्पाद योजना पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन 10 फरवरी तक होगा।इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला युवा किसान, सबका विकास-सबका सम्मान है। रविवार को आयोजन की शुरुआत शास्त्रीय नृत्य शिव आराधना के साथ की गई। तालियां और थालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया गया। इसके बाद कृषि विभाग की ओर से अन्नदाता संवाद और कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से परिचर्चा आयोजित की गई। शाम 5 बजे से 7 बजे तक कथक नृत्य नाटिका, ढ़ेडिया नृत्य, लोक गीत और रासरंग जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शाम ढलते ही शिल्प हाट रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने