वर्ष 2020-21 में 584 मछुआ आवास सक्रिय मत्स्य पालकों को आवंटित किये गये
आवास विहीन मछुआरों के लिए मछुआ आवास योजना संचालित
 लखनऊ: 04जनवरी, 2021
उत्तर प्रदेश सरकार पिछड़े तथा आर्थिक रूप से कमजोर समुदाय के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। आवास विहीन मछुआरों को आवास की सुविधा सुलभ कराने के लिए भारत सरकार के सहयोग से मछुआ आवास योजना संचालित की जा रही है। वर्ष 2020-21 में 584 मछुआ आवास सक्रिय मत्स्य पालकों को आवंटित किये गये हैं।
मत्स्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और मछुआ समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। मछुआ आवास योजना के तहत आवास विहीन मछुआरों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रति आवास 1.20 लाख रूपए की सुविधा अनुमन्य की गयी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने