मिर्जापुर। जिले में लगातार 192वें दिन मंगलवार को सिर्फ एक कोरोना संक्रमित मिला। एक के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। अब कुल संक्रमितों की संख्या 3426 पहुंच गई है। अब तक तीन हजार 356 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया।
जिले में अब तक 43 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय 27 एक्टिव केस है। आईसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं है। 17 होम आईसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती है। कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 636 की रिपोर्ट आई है। इसमें सिर्फ एक भटेवरा चील्ह की महिला है। बदली कटरा बेलतर से एक महिला के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 82 हजार 593 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 80 हजार 128 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 465 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 62 हजार 97 का एंटीजन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 23 हाट स्पाट है। इसमें 17 ग्रामीण और छह शहरी क्षेत्र में है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने