राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारम्भ 
रू. 55.70 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास
यातायात नियमों का पालन करने का दिलाया संकल्प
चित्र संख्या 01 से 04 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 21 जनवरी। ‘‘सुरक्षित यात्रा-सुरक्षित जीवन’’ के संकल्प के साथ 21 जनवरी से 20 फरवरी 2021 तक आयोजित होने वाले 23वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारम्भ अवसर पर मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से परिवहन विभाग की रू. 55.70 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। 
इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान केन्द्र, बहराइच में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, अधि.अभि. लो.नि.वि. खण्ड-1 ए.के. वर्मा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दिनेश कुमार यादव, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन वीरेन्द्र सिंह व प्रवर्तन के अशोक कुमार सहित अन्य स्टेक होल्डर्स विभागों के अधिकारियों द्वारा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया।

बहराइच ब्यूरो हेड रामकुमार यादव की रिपोर्ट
                        :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः 
सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर रवाना हुए जागरूकता वाहन
पूर्व मंत्री सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी
चित्र संख्या 05 से 06 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 21 जनवरी। ‘‘सुरक्षित यात्रा-सुरक्षित जीवन’’ के संकल्प के साथ 21 जनवरी से 20 फरवरी 2021 तक आयोजित होने वाले 23वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारम्भ अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पूर्व मंत्री सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश मोहन  श्रीवास्तव, अधि.अभि. लो.नि.वि. खण्ड-1 ए.के. वर्मा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दिनेश कुमार यादव, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन वीरेन्द्र सिंह व प्रवर्तन के अशोक कुमार सहित अन्य स्टेक होल्डर्स विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि जागरूकता वाहनों द्वारा नगर के मुख्य चैराहों व प्रमुख स्थानों पर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने यथा वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने, सीट बेल्ट का सदैव प्रयोग करने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन न चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, पार्किंग के नियमों का पालन करने, आवश्यकतानुसार इंडीकेटर्स का प्रयोग करने तथा अपनी लेन में ही वाहन चलाने इत्यादि के बारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा। 
                    :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

प्रदेश सरकार भूगर्भ जल रिचार्ज हेतु चेकडैम, तालाबों का करा रही है निर्माण
बहराइच 21 जनवरी। जल और जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां जल है वहां जीवन है। यदि जल नहीं तो जीवन नहीं। जल से ही जीव-जन्तु, पेड़-पौधों आदि की उत्पत्ति एवं विकास होता है। आज बढ़ती हुई जनसंख्या एवं औद्योगीकरण के कारण भूजल का दोहन अधिक हो रहा है। भूगर्भ जल के स्तर में धीरे-धीरे कमी आ रही है। प्रदेश में गिरते भूगर्भ जल स्तर में सुधार तथा भूगर्भ जल के नियोजित विकास एवं प्रबंधन के साथ भूजल से सम्बंधित समस्याओं के अध्ययन एवं भूजल संरक्षण हेतु जन जागरूकता के लिए 05 योजनाएं यथा-भूगर्भ जल सर्वेक्षण का विकास, आंकलन एवं सुदृढ़ीकरण, शासकीय भवनों पर रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना, भूजल संसाधनों की गुणवत्ता का अनुश्रवण एवं मैपिंग, भूजल जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार तथा राज्य भूजल भवन की स्थापना तथा नये पीजोमीटर की स्थापना की नवीन योजनायें प्रस्तावित हैं। प्रदेश में भूजल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण, प्रबन्धन एवं विनियमन के दृष्टिगत उ0प्र0 भूगर्भ जल (प्रबन्धन एवं विनियमन) अधिनियम-2019 लागू किया गया है।
प्रदेश सरकार भूजल के गिरते स्तर को सामान्य लाने के लिए सम्बंधित क्षेत्रों में वर्षा जल को रोकने के लिए बन्धियांध्चेकडैम, बांध, तालाब, पोखरों आदि का निर्माण कराकर जलस्तर बढ़ाने की योजनाएं संचालित की हैं। घरों तथा शासकीय भवनों में रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की योजना संचालित है। जिसके अन्तर्गत शासकीय भवनों एवं निजी घरों के छतों से आने वाले वर्षा के पानी को खोदे गये गड्ढोंध्हार्वेस्टिंग प्रणाली में एकत्रित कर भूगर्भ जल रिचार्ज में अभिवृद्धि की जा रही है। प्रदेश के डार्क घोषित विकास खण्डों में सरकार द्वारा बंधियां, चेकडैम, तालाबों का निर्माण कराया जा रहा है। भूगर्भ जल रिचार्ज में अभिवृद्धि हेतु स्थानीय नदी, नालों, एवं वर्षा के जलबहाव वाले स्थलों पर चेकडैम बनाकर वर्षा जल को रोकते हुए भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में अब तक विभिन्न नदियांे, नालों आदि पर 351 से अधिक चेकडैम बनाये गये हैं। जिनपर प्रदेश सरकार द्वारा 131.40 करोड़ रूपये व्यय किया गया है।
प्रदेश सरकार द्वारा वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्द्धन के अन्तर्गत क्रिटिकल तथा अतिदोहित चयनित विकास खण्डों में भूजल संवर्द्धन, सिंचाई, मछली पालन, पशुओं के लिए पीने का पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने आदि कार्यों हेतु तालाबों का निर्माणध्जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। तालाबों के पुनर्विकास एवं प्रबंधन हेतु 01 हे0 से 05 हेक्टेयर क्षेत्रफल तक के तालाबों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019-20 में 47.60 करोड़ रू0 व्यय करते हुए 118 तालाबों का निर्माण कराया है तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 में 48 करोड़ रू0 व्यय करते हुए अब तक 117 तालाबों का निर्माणध्जीर्णोद्धार कराया गया है। प्रदेश सरकार भूगर्भ जल के स्तर में वृद्धि करते हुए कृषि उत्पादन में वृद्धि हेतु कृत संकल्पित है। इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कराये जा रहे कार्य सराहनीय हैं।
    :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

01 स्थान घोषित किया गया कन्टेनमेन्ट ज़ोन 
बहराइच 20 जनवरी। जनपद के तहसील सदर के ग्राम मलुहा भकुरहा में 01 व्यक्ति के पीड़ित/संक्रमित पाये जाने के फलस्वरूप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट ज़ोन घोषित करते हुए तत्काल प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से तहसील सदर के ग्राम मलुहा भकुरहा में 20 जनवरी 2021 की रात्रि 08ः00 बजे से अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से सील किये जाने एवं सम्पूर्ण क्षेत्र में प्रवेश एवं निकास तथा वाहनों के संचालन को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर प्रतिबन्धित किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कन्टेनमेन्ट ज़ोन के लिए नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी तथा नोडल पुलिस अधिकारी व सहायक नोडल पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है। कोविड-19 के संक्रमण का एकल प्रकरण होने के फलस्वरूप शहरी/ग्रामीण क्षेत्र में किसी एक घर में तथा उससे अधिक संक्रमण के प्रकरण पाये जाने पर अगल-बगल के अधिकतम एक-एक घर तक माइक्रो कन्टेनमेन्ट ज़ोन होगा। 
  :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने