धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी - कृषि राज्य मंत्री। 
औरैया // दिबियापुर से विधायक एवं कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने गुरुवार को नगर पंचायत दिबियापुर में किसानों की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित विभागों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए और उन्होंने धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी भी दी अधिकारीयों को और सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए सराय पुख्ता गाँव के मनोज कुमार ने धान खरीद में लापरवाही की शिकायत की और बताया कि धान खरीद के लिए दो महीने पहले पंजीकरण कराया था आज तक धान की खरीद नहीं की गई इस दौरान नगर पंचायत दिबियापुर अध्यक्ष अरविंद पोरवाल भी मौजूद रहे।

  जे. एस. यादव
हिन्दी संवाद न्यूज
    औरैया 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने