गिरजा शंकर गुप्ता तहसील ब्यूरो
     अम्बेडकर नगर। जनपद मुख्यालय पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के पास अखिल भारतीय नाई महासभा और प्रजा महासभा के तत्वाधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का 97 वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं अपने विचार भी रखें
      कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक शर्मा ( प्रधान ) ने कहा शिक्षा से ही समाज की उन्नति सम्भव हैं हम सब अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की जरुरत हैं। 
   कार्यक्रम के संरक्षक राम प्यारे विश्वकर्मा और पूर्व प्रधानाचार्य श्री निर प्रसाद शर्मा ने शिक्षा व्यक्ति को आत्म बल प्रदान करती है शिक्षा व संगठन व संस्कृति से ही देश और समाज का उत्थान संभव है। मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री के संघर्ष भरे जीवन पर प्रकाश डाला।
       कार्यक्रम में नाई महासभा के जिलाध्यक्ष शिवपूजन नंद शर्मा,उपाध्यक्ष यासीन बब्लू सलमानी,कृष्ण कुमार शर्मा,संत कुमार विश्वकर्मा, राम कुमार पाल, बृजलाल शर्मा, मूलचंद शर्मा,रमेश शर्मा,डॉक्टर शेष राम शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजुद रहे कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने