*बहराइच: एक करोड़ सात लाख रूपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार*

बहराइच के थाना रुपईडीहा इलाके में पुलिसकर्मियों ने एक करोड़ सात लाख रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार कर लिया है।



उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कन्हैया लाल दुबे व लक्ष्मण कुमार के साथ मंगलवार को क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे।

आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के लिए एसएसबी गश्ती दल के सहायक उपनिरीक्षक मदन सिंह, मुख्य आरक्षी मंजूर अहमद व मुख्य आरक्षी प्रवीन डोकारे भी निकले थे।



सीमांत पीजी कॉलेज तिराहे के पास से अभियुक्त हिमाल कुमार हमाल पुत्र रत्न बहादुर हमाल निवासी वार्ड नं. एक धम्बोजी नेपालगंज नेपाल को 107 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ सात लाख रुपए बताई गई है।


बहराइच से ब्यूरो रिपोर्ट रामकुमार यादव

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने