20396 स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा 1.02 करोड़ मास्क और 1223 सदस्यों द्वारा 50714 पी0पी0ई किट का निर्माण

कोटेदार और विभागीय स्टाफ को 78498 मास्क उपलब्ध कराये जा चुके

गरीब एवं वंचित लोगों को 31363 पैकेट भोजन के उपलब्ध कराये गये

लखनऊः  10 जनवरी, 2021
 
उत्तर प्रदेश में ग्राम स्तर पर जागरूकता के साथ-साथ बड़े स्तर मास्क और पी0पी0ई0 किट बनाये जाने का कार्य किया जा रहा है। खादी विभाग से कपड़े की आपूर्ति के माध्यम से 20396 स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा 1.02 करोड़ मास्क और 1223 सदस्यों द्वारा 50714 पी0पी0ई किट का निर्माण कर देश में सर्वाधिक मास्क और पी0पी0ई0 किट का निर्माण किया है। इसके साथ ही 559 स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा 13675 लीटर सैनिटाइजर बनाया गया है।
ग्राम विकास विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी जनपदों में खाद्यान्न वितरण के दौरान कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए संबंधित कोटेदार और विभागीय स्टाफ को 78498 मास्क उपलब्ध कराये जा चुके हैं। इसके अलावा गरीब एवं मजदूर वर्ग के दृष्टिगत स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा प्रदेश में गरीब एवं वंचित लोगों को कुल 793 कम्युनिटी किचेन के माध्यम से 31363 पैकेट भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा ग्राम स्तर पर गरीब परिवारों को इस महामारी के समय 37461 खाद्यान्न के पैकेट की उपलब्ध कराये गये हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने