अम्बेडकर नगर ÷ 72वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कर भारत माता की जय की उदघोष करते हुए उपस्थित जनों के साथ राष्ट्र गान गाकर वीर सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानी के त्याग और बलिदान की को स्मरण किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहरा कर उपस्थित जनों से अपने स्वतंत्र देश और देश पर बलिदान होने वाले वीर सैनिकों और महापुरुषों की चर्चा के साथ बलिदानियों के चरणों में नमन करते हुए बलिदानियों की वीर गाथा को याद किया।
      भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में झंडारोहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,बाबा राम शब्द यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी,अनूसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया,पूर्व मण्डल अध्यक्ष जवाहिर मौर्य,भूपेन्द्र सिंह,आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश मौर्य,गया प्रसाद वर्मा,अर्पित बहलडाक्टर आनन्द बहल,शशांक शेखर सिंह पालीवाल,शोएब खान,मनीष वर्मा,अशोक कन्नौजिया विजय वर्मा,अमित प्रजापति आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने