राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 52 मार्गों के निर्माण कार्य हेतु रू0 09 करोड़ 07 लाख 67 हजार की धनराशि का किया गया आवंटन

लखनऊ: 05 जनवरी, 2021
                             

’उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 52 मार्गों के निर्माण कार्यों हेतु रू0 09 करोड़ 07 लाख 67 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन 52 कार्यों हेतु रू0 45 करोड़ 38 लाख 41 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।
इन 52 कार्यों में जनपद प्रयागराज, बलरामपुर व बदायूं में 06-06, बहराइच, बुलन्दशहर व अलीगढ़ में 05-05, देवरिया में 04, मुरादाबाद में 03, अम्बेडकरनगर व रायबरेली में 02-02 तथा बस्ती, मिर्जापुर, चन्दौली, फतेहपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, खीरी व सीतापुर में 01-01 कार्य सम्मिलित हैं।
जारी शासनादेश में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्य पूर्व में किसी अन्य योजना में स्वीकृत न हो एवं कार्य की द्विरावृत्ति न होने पाय। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि आवंटित धनराशि का उपभोग 31 मार्च 2021 तक कर लिया जाय तथा उपोगिता प्रमाण-पत्र शासन को 30 अप्रैल 2021 तक उपलब्ध करा दिया जाय।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने