पी0एम0जी0एस0वाई0 के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा 6360 मार्गों का किया गया अनुरक्षण

500 आबादी से ऊपर की समस्त बसावटों की, की गयी रोड कनेक्टिविटी
लखनऊ 22 जनवरी, 2021

उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल दिशा-निर्देशन में पी0एम0जी0एस0वाई0 के अधीन वर्ष 2017 से अब तक लोक निर्माण विभाग द्वारा 6360 मार्गों, जिनकी लम्बाई 29309.24 किमी0 है, का अनुरक्षण कार्य पूर्ण करते हुये रू0 102.44 करोड़ की धनराशि व्यय की गयी है।
लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2017-18 में 222 मार्गों, जिनकी लम्बाई 2378.23 किमी0 है का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करते हुये रू0 1050.54 करोड़ की धनराशि व्यय की गयी। वर्ष 2018-19 में 233 मार्गों जिनकी लम्बाई 1012.33 किमी0 है का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कर रू0 575.88 करोड़ की धनराशि व्यय की गयी। इसी प्रकार 2019-20 में 31 मार्गों जिनकी लम्बाई 264.81 किमी0 है का चैड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करते हुये रू0 216.28 करोड़ की धनराशि व्यय की गयी। इस प्रकार 2017 से 2020 तक कुल 486 मार्गों (लम्बाई 3655.37 किमी0) का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करते हुये कुल रू0 1842.70 करोड़ की धनराशि व्यय की गयी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा 500 आबादी से ऊपर की समस्त बसावटों को रोड कनेक्टिविटी दे दी गयी है।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पी0एम0जी0एस0वाई0 के तहत लोक निर्माण विभाग के वर्ष 2020-21 के समस्त वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने