*प्रेस विज्ञप्ति*                   दिनांक- 28.01.2021 

*थाना इकौना पुलिस को मिली बड़ी सफलता 43 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा व रुपया 14 हजार नगद के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्तो व वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के स्वाट टीम व थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। 
 जिस क्रम में दिनांक 27.01.2021 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे व क्षेत्राधिकारी इकौना श्री महेन्द्रपाल शर्मा के कुशल नेतृत्व मे थाना इकौना प्रभारी नि0 श्री ज्ञानेन्द्र पाण्डेय मय टीम गस्त/क्षेत्रभ्रमण पर थे तभी जरिए मुखबीर सूचना पर ग्राम मलौना खसियारी मोड़ सेमरी के पास गाड़ाबन्दी कर अभियुक्त साहबदीन पुत्र जंगबहादुर निवासी बनरहा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से 43 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा (कीमत लगभग रुपया 04 लाख) व रुपया 14 हजार नगद बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना इकौना पर मु0अ0सं0 18/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल रवाना किया जा रहा है।
उपरोक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर व पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

*बरामदगी का विवरणः-*
43 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा(कीमत लगभग रुपया 02 लाख)

*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
1- साहबदीन पुत्र जंगबहादुर निवासी बनरहा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती

 *गिरफ्तारी टीमः-*
1- प्रभारी निरीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र पाण्डेय थाना इकौना
2- उ0नि0 श्री विद्यासागर पाण्डेय
3- का0 वीरेन्द्र कुमार
4- का0 प्रदीप कुमार
5- का0 अख़्तर आलम


            *सोशल मीडिया सेल* 
          कार्यालय पुलिस अधीक्षक
               जनपद श्रावस्ती।


श्रावस्ती से रामकृष्ण वर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने