NCR News:शाॅर्ट वीडियाे एप टिकटाॅक की पैरेंट कंपनी बाइडांस ने भारत में अपना कारोबार बंद करने की घाेषणा की है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित कंपनी ने टिकटाॅक से जुड़े भारत में अपने 2000 से ज्यादा कर्मचारियाें काे निकालने का भी फैसला किया है। इनमें से सेल्स टीम के एक हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को 5 महीने का वेतन देने की पेशकश की है।टिकटॉक और हेलो एप का स्वामित्व रखने वाली बाइडांस के अंतरिम वैश्विक अध्यक्ष वेनेस्सा पाप्पस और उपाध्यक्ष (वैश्विक काराेबार) ब्लेक चांडली ने कर्मचरियाें काे भेजे -मेल में यह जानकारी दी है। -मेल में कहा गया है, “हम यह नहीं जानते कि हम भारत में कब वापसी करेंगे, हम अपने लचीलेपन पर भरोसा कर रहे हैं और आने वाले समय में ऐसा करने की इच्छा रखते हैं।गाैरतलब है कि खबर है कि भारत ने टिकटाॅक सहित 59 चीनी एप्स पर स्थाई प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले भारत ने सुरक्षा और जासूसी के आराेप में पिछले साल तीन चरणाें में 250 से ज्यादा चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। इनमें टिकटाॅक के अलावा लाइकी, शेयर इट जैसे एप्स शामिल हैं। प्रतिबंध से पहले भारत में टिकटाॅक के 12 कराेड़ यूजर्स थे और उसने भारत में 7,300 कराेड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करने की घाेषणा की थी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने